भाजपा-आजसू-जदयू गठबंधन की सीट शेयरिंग पर सहमति बनी!

रांची:  भाजपा, आजसू और जदयू के बीच सीट शेयरिंग को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बन चुकी है। ईचागढ़ सीट आजसू को और तमाड़ सीट जदयू को दी जाएगी। पिछले ढाई महीनों से ईचागढ़ सीट को लेकर भाजपा और आजसू में खींचतान चल रही थी, जब आजसू ने यहां से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आजसू को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वह किसी भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा न करे।

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा ने आजसू को सात सीटें देने की जिद छोड़कर आठ से नौ सीटें देने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही ईचागढ़ सीट आजसू के पास रखने की बात भी कही गई। वहीं, जदयू को भी दो-तीन सीटें देने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें भाजपा तमाड़ सीट जदयू को देगी।

प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को बताया कि भाजपा का आजसू और जदयू के साथ सीट शेयरिंग की बातचीत 99 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। एक-दो सीटों पर चर्चा बाकी है, और पितृ पक्ष समाप्त होते ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

इस बीच, असम के चाय बागानों में काम कर रहे जनजातीय लोगों को ओबीसी के बजाए एसटी का दर्जा दिए जाने को लेकर हेमंत द्वारा भेजे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि वह लिखित में जवाब देंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि हेमंत की पत्नी कल्पना झारखंड के किसी आदिवासी सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हैं।

 

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...