मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मधुबनी : मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के जिबछ चौक के निकट स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री में दोपहर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच फैक्ट्री के मालिक सुनील कुमार व अन्य लोगों ने 12 बजे रहिका थाना को फोन कर इसकी सूचना दी। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक आग ने पास खड़े अरेर थाना क्षेत्र के भदुली गांव के हरिश्चंद्र कुमार का एक जीसीबी को अपनी चपेट में ले लिया। आग में मोमबत्ती फैक्ट्री और उसमें बंधे तकरीबन दर्जन भर बकरी व जेसीबी जलकर राख हो गई।

वहीं अग्निशमन दस्ता की तीन टीम पहुंच कर आग को पूरी तरह से नियंत्रण किया। मोमबत्ती फैक्ट्री के मालिक व उसके भाई ने बताया कि अग्निशमन दस्ता की टीम देर से पहुंची जिस कारण सब कुछ जलकर राख हो गया। वहीं जेसीबी के मालिक का रो-रोकर हाल बुरा था। इस आग में जेसीबी सहित मोमबत्ती फैक्ट्री का तकरीबन 40 से 50 लाख रुपए की संपत्ति खाक हो गई। घटनास्थल पर पहुंची भीड़ को लेकर रहिका थाना की पुलिस भी पहुंच चुकी थी। जिससे मुख्य पथ में लगे जाम को खत्म कराकर यातायात चालू करवाया गया।

यह भी पढ़े : DM ने कहा- स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला छूटकारा

यह भी देखें :

अमर कुमार की रिपोर्ट

 

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img