नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, वेतन और एरियर की मांग पर अड़े

रांची: नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का आज पांचवां दिन है, और वे सातवें वेतनमान का बकाया और एरियर की मांग को लेकर अपनी हड़ताल पर डटे हुए हैं। हालांकि, नगर विकास विभाग ने निगम को वेतन आदि मद में 2 करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा अतिरिक्त राशि देने से इनकार करने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है।

कर्मचारियों से बातचीत करने के लिए निगम के अधिकारी तैयार नहीं हैं, जिससे हड़ताली कर्मचारी और नाराज हो गए हैं। निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने घोषणा की है कि बुधवार से उग्र आंदोलन शुरू होगा। निगम कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा और किसी भी अधिकारी को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अगर इसके बावजूद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।

हड़ताल के कारण नगर निगम से जुड़े बर्थ सर्टिफिकेट, ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स जैसे कई काम ठप हो गए हैं। इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर उन अभिभावकों पर पड़ रहा है जो स्कूलों में अपने बच्चों के नामांकन के लिए फॉर्म भरने के लिए नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं। बर्थ सर्टिफिकेट के लिए एक माह पहले आवेदन करने के बाद भी अब तक उनका काम पूरा नहीं हो पाया है।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...