Advertisment

अहले सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

बेगूसराय : बेगूसराय में आज अहले सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। तकरीबन एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरा मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। प्रथम दृश्य से अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी थी। बताया जा रहा है कि आज जैसे ही लोगों की आंख खुली और लोग बाहर निकले तो मोसादपुर देवना स्थित बियाडा के द्वारा संचालित एक निजी प्लास्टिक के फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। तत्पश्चात लोगों ने अग्निशमन विभाग को अग्निकांड की सूचना दी।

आपको बता दें कि जबतक अग्निशमन विभाग वहां पहुंचकर आग पर काबू पाती तबतक धू-धूकर पूरी फैक्ट्री जल चुकी थी। उक्त फैक्ट्री में प्लास्टिक के बोतल, ढक्कन और आरओ प्लांट में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के बर्तन सहित कई प्लास्टिक की सामग्री बनाई जाती थी। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आसपास के अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठान में आग नहीं लगी। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो काफी बड़ी छती हो सकती थी। फिलहाल अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

यह भी पढ़े : मुस्लिम शिक्षक को आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ा महंगा, BJP नेता ने दर्ज कराया मामला

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...