मूर्ति विसर्जन करने के दौरान असामाजिक तत्वों ने लोगों पर किया हमला, पुलिस ने बरसाईं लाठी

बेगूसराय : बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। रविवार की रात मूर्ति विसर्जन करने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के द्वारा जमकर लाठी बरसाईं गई। यह पूरा मामला परिहार थाना क्षेत्र की है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज मूर्ति विसर्जन चल रहा था तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन कर रहे हैं लोगों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गई। हंगामा देखकर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस के द्वारा लाठी बरसाई जा रही है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं।

फिलहाल पुलिस काफी मशक्कत के बाद मामले को काबू करने में कामयाब रहा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य अमित सिंह ने बताया है कि आज माता का मूर्ति विसर्जन हो रहा था। उन्होंने बताया है कि आज पूजा के जितने समिति के लोग थे उनके द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते के पास सात से आठ की संख्या में कुछ असामाजिक तत्वों के लोग पहुंचे और सभी लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया है कि सभी लोग वह अपराधी प्रवृत्ति के लोग थे। घात लगाए अपराधियों ने सभी लोगों के ऊपर हमला कर दिया। फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पुलिस के द्वारा जमकर लाठी बरसाई गई।

यह भी पढ़े : अहले सुबह प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Reliance Foundation SheConnects: रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन की नई पहल...

Reliance Foundation SheConnects: 'शी-कनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर: इंडिया' के पहले चरण के लिए छह गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को चुना गया है। यह रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: मुफ्त इलाज, चश्मा और ऑपरेशन… आखिर...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: ONGC CBM एसेट, बोकारो ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत अमलाबाद पंचायत सचिवालय में आंखों की मुफ्त...

Kundan Upadhyay Death News: बोकारो के समाजसेवी एवं MSME क्षेत्र के...

Kundan Upadhyay Death News: झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिज़नेस एंटरप्राइजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 16 जुलाई,...