पटना सिटी में आयोजित 86वें कौमुदी महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल

पटना सिटी : बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर पाटलिपुत्र परिषद्, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन पटना द्वारा गांधी सरोवर पटना सिटी में आयोजित 86वें कौमुदी महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात्रि का उत्सव समाज में आपसी एकता, प्रेम और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। राज्यपाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और मेयर सीता साहू भी मौजूद रही।

राजपाल ने कोमोदी महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह इंसानियत को मिलाने का पर्व है। भाईचारा और वैमनस्यता हटाकर सभी के लिए काम करने का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि कोमोदी महोत्सव में यह परंपरा रही है कि चांदनी रात में खीर दूध का सेवन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब विष्णु भगवान के साथ लक्ष्मी माता विचरण कर रही थी तो उन्होंने काफी प्रकाश देखा तो लक्ष्मी माता ने कहा कि प्रभु इतना प्रकाश क्यों है। उन्होंने कहा कि कार्तिक की पहली पूर्णिमा है आज से कार्तिक मास शुरू हो रहा है। उसमें यह शरत पूर्णिमा का काफी महत्व है। इस पर विशेष कृपा हम भक्तों पर बरसते हैं और आज का दिन सबसे उजाला दिन रहता है। इसमें हिंदुस्तान के हर एक जगह यह पर्व मनाया जाता है।

कोमुदी महोत्सव में आज सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार के साथ-साथ अन्य कलाकार भी अपने-अपने गानों से श्रोताओं को मंद मुक्त किया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और राज्यपाल ने भी ताली पीटकर कलाकारों के गाने का लुफ्त उठाया और मनोबल बढ़ाया। वहीं पटना सिटी के आला अधिकारी भी कोमुदी महोत्सव में पहुंचे थे। पटना के जिलाधिकारी, पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी और पटना सिटी एसडीपीओ गौरव कुमार विधि-व्यवस्था को शांत रखने के लिए मौके पर मौजूद थे।

यह भी देखें :

विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भी कोमुदी महोत्सव पर प्रकाश डाला और कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का पटना सिटी में पुराना रिश्ता रहा है। काफी पहले से ही यहां एक से एक घराने नजर आते थे। पटना सिटी का अपना इतिहास रहा है। कोमुदी महोत्सव काफी साल से मनाया जा रहा है। क्योंकि पटना सिटी सबसे पुराना शहर है। वहीं कोमुदी महोत्सव पर सम्मानित करने का भी काम किया। वहीं राज्यपाल ने उद्योगपति के रूप में नितिन कुमार और भाजपा नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद के साथ अन्य कलाकार को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। साथ ही पत्रकार, स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्थानीय कालाकरों को भी सम्मानित किया गया। परंपरा के अनुसार छठ माता के गीत के साथ कलाकार अपनी कला को दिखाते रहें।

यह भी पढ़े : विजयादशमी के बाद मूर्ति विसर्जन का सिलसिला जारी, जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...