Train Derail in Assam: ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतरे

Train Derail in Assam: देश में इन दिनों ट्रेन दुर्घटना की घटना में काफी वृद्धि देखी जा रही है। गुरुवार को एक बार फिर एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना असम के डिबालेंग स्टेशन की है जहां अगरतला लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस की आठ बोगियां पटरी से उतर गई। गनीमत रही की घटना में किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ।

घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रेलवे अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हुए और ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद में जुट गए। बताया जा रहा है कि अगरतला लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सुबह में अगरतला से चली थी। ट्रेन दोपहर के करीब 03:55 बजे डिबालेंग स्टेशन पर ट्रेन की आठ बोगी पटरी से उतर गई। दुर्घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे साथ ही दुर्घटना चिकित्सा राहत और राहत ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतरे हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना में ट्रेन का इंजन और पावर कार समेत आठ डिब्बे बेपटरी हुआ है। मामले में असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि ट्रेन की आठ बोगी पटरी से उतर गई है। कोई हताहत नहीं है। हम रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं जल्दी ही राहत ट्रेन मौके पर पहुंच जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Lakhisarai के लाली पहाड़ी को दिलाई जाएगी पर्यटन की पहचान, कार्यक्रम में आयोजित

Train Derail in Assam Train Derail in Assam Train Derail in Assam

Train Derail in Assam

Saffrn

Trending News

 Ranchi University Result Update: 6 साल बाद गलती सुधरी, फेल छात्रों...

रांची विश्वविद्यालय ने 2017-20 और 2018-21 सत्र के जेनरिक विषय विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। करीब 1100 फेल छात्रों को एवरेज मार्क्स देकर...

 Indian Bank Theft Case: रांची की अपर बाजार शाखा से गोपनीय...

रांची के इंडियन बैंक अपर बाजार शाखा से संवेदनशील बैंक दस्तावेज और ग्राहक अभिलेख चोरी हो गए। सीसीटीवी में घटना कैद, धोखाधड़ी की आशंका...

 Treasury Scam Update: लेखा शाखा में जमे पुलिसकर्मियों पर सख्ती, 48...

 झारखंड सशस्त्र पुलिस मुख्यालय ने लेखा शाखा में 3 साल से अधिक समय से तैनात पुलिसकर्मियों को 48 घंटे में हटाने का आदेश दिया।...

Jharkhand High Court News: अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची DC को...

 झारखंड हाईकोर्ट ने श्रम विभाग की अनुकंपा नियुक्ति मामले में रांची उपायुक्त को अवमानना नोटिस जारी किया। प्रधान सचिव और DC को अगली सुनवाई...

 JPSC Answer Key Controversy: 24 घंटे में दूसरी आंसर-की, फिर भी...

 जेपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की दूसरी आंसर-की 24 घंटे में जारी की, लेकिन पुराना नोटिस ही अपलोड किया। कई उत्तरों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img