Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, घटना में अपर थाना प्रभारी घायल

मुंगेर : मुंगेर जिले के पूरवसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएवी स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा स्कूल में रखकर प्लास्टिक गमला, एसी के कंप्रेसर पाइप सहित अन्य सामानों की चोरी चोरों के द्वारा कर ली गई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसी को लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य के आवेदन के आधार पर आज स्थानीय पूरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

माही पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरबसराय थाना के अपर थाना अध्यक्ष संजय आर्यमान सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के बसंती तालाब मुसहरी के पास छापेमारी की गई जहां चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। चार लोगों के हिरासत में लिए जाने के बाद परिजन एवं आसपास के लोग पुलिस से आपस में उलझ गए और चारों को छोड़ने की मांग करने लगे। नहीं छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया तथा टायर जलाकर सड़क पर प्रदर्शन एवं सड़क को जाम कर दिया।

वहीं इसमें पथराव में अपर थानाध्यक्ष संजय आर्यमन को सिर ओर हाथ में गंभीर चोटें लगी। जहां आनन-फानन में स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी गई। वहीं घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि में डीएवी पब्लिक स्कूलघुस कर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

यह भी देखें :

पूरबसराय थाना पुलिस थाना क्षेत्र के बसंती तालाब में छापेमारी करने गई थी जहां चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में दिया था। चारों लोगों को छोड़ने का दबाव बना रहे ग्रामीणों के द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया है। इस घटना में अपर थानाध्यक्ष कुछ हल्की छोटी लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा विधि संवत कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है, विधि व्यवस्था सामान्य है।

यह भी पढ़े : जमीन पर अवैध कब्जा, मिल रही है धमकी, पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

कुमार मिथुन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...