Diwali Special: देशी दिये ही हैं स्वीकार, विदेशी का करें बहिष्कार, सामाजिक संस्था ने मिट्टी के दिये जलाने के लिए निकाला जागरूकता मार्च

Diwali Special

पटना:देशी दिए ही है स्वीकार, विदेशी लाइट का हो बहिष्कार। देशी दिया जलाएंगे, विदेशी नहीं अपनाएंगे।’ दीपोत्सव यानि दिवाली का पर्व नजदीक आ गया है। दिवाली को लेकर बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। इस बीच पूरे देश में स्वदेशी दिए जलाये जाने को लेकर भी लगातार समाजसेवी और कई सामाजिक संस्था लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में मृदुराज फाउंडेशन ने भी राजधानी पटना में एक जागरूकता मार्च निकाला।

मार्च के दौरान संस्था के सदस्यों के हाथ में मिट्टी के दिये थे और वे पटना की सड़कों पर ‘देशी दिए ही हैं स्वीकार, विदेशी लाइट का हो बहिष्कार, देशी दिया जलाएंगे, विदेश नहीं अपनाएंगे’ के नारों के साथ लोगों को मिट्टी के दिये जलाने के लिए जागरूक कर रहे थे। इस दौरान सदस्यों ने लोगों से एक दिया शहीदों के नाम जलाने की अपील भी की। जागरूकता रैली गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।

इस दौरान मृदुराज फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी परंपरा भूल रहे हैं। देश दुनिया आज पर्यावरण संकट से जूझ रहा है। हमारे देश में दिवाली पर मिट्टी के दिये जलाने की परंपरा है जो कि आज के दौर में लोग भूलते जा रहे हैं और विदेशी इलेक्ट्रॉनिक लाइट का उपयोग करने लगे हैं। जो सुंदरता और सफाई मिट्टी के दिये में है वह इलेक्ट्रॉनिक लाइट में नहीं। लोग मिट्टी के दिये जलाएं इससे प्रदूषण भी नहीं होगा और परंपरा भी जीवंत रहेगी।

हमलोगों को अपनी भारतीय संस्कृति बचाने के लिए दीपों के त्यौहार पर मिट्टी के दिये जला कर स्वदेशी अपनाना चाहिए। ऐसा कर हम अपनी परंपरा और पर्यावरण को संरक्षित कर सकेंगे। राजीव रंजन ने कहा कि इस दिवाली एक दिया देश के शहीदों के नाम भी जलाना न भूलें क्योंकि हम देश के शहीदों के कर्जदार हैं और उनकी वजह से ही आज सुरक्षित हैं और अपना पर्व त्यौहार ख़ुशी के माहौल में मनाते हैं।

इस अवसर पर संस्था के मुख्यालय प्रभारी मो शकील, समाजसेवी विशाल वर्मा, विजय श्रीवास्तव, आकाश तिवारी, मो इरफ़ान आलम, नीतीश गुप्ता, मो हसन इमाम, राजीव पटेल, मोहम्मद इजहार, सुधांशु रंजन, पुरूषोत्तम कुमार मिश्रा, गजेंद्र कुमार गिरी, अपूर्व श्रीवास्तव,सुनीता कुमारी, रीना देवी, आभा उपाध्याय, कृष्णा वर्मा, दीपक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- CM Nitish आज करेंगे एनडीए नेताओं के साथ बैठक, जिलाध्यक्ष भी होंगे शामिल

https://youtube.com/22scope

Diwali Special Diwali Special Diwali Special Diwali Special Diwali Special

Diwali Special

Saffrn

Trending News

MLC उम्मीदवार बनने के बाद BJP दफ्तर पहुंचे पवन, CM से...

पटना : बिहार विधान परिषद (BLC) की खाली हो रही सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार...

सुगौली में बड़ी कार्रवाई, फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित लूट की वारदात को समय रहते विफल...

रोड सेफ्टी बैठक में भड़के नेता, कहा- साल भर बाद मीटिंग...

गयाजी : ​बिहार के गया जिला समाहरणालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेताओं का बड़ा गुस्सा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजमार्गों...

पटना गोलीकांड मामला : सिविल कोर्ट में खान सर ने किया...

पटना : बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर ने गोलीकांड मामले में शनिवार यानी छह जून को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया।...

मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की...

पटना : संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित बैठक में खेल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img