पूर्णिया : पूर्णिया सांसद व पूर्व जाप प्रमुख पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्णिया समेत देशवासियों को दीपावली और छठ की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्णिया नगर निगम नहीं नरक निगम है। अगर साफ-सफाई निगम के द्वारा नहीं करवाई जाएगी तो मैं स्वयं साफ-सफाई का बीड़ा उठा लूंगा। वहीं पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को सुरक्षा की जरूरत है। ऐरे गेरे को जब सुरक्षा मिल सकती है तो गिरिराज सिंह को सुरक्षा अवश्य मिलनी चाहिए। वे देश के अच्छे नेताओ में से है।
यह भी पढ़े : 20 सूत्री की बैठक में शामिल हुए मंत्री विजय चौधरी, सरकार के योजनाओं के बार में की समीक्षा
यह भी देखें :
श्याम मोहन की रिपोर्ट


















