RCP पर JDU का तंज, नई पार्टी बनाने पर कहा- फ्यूज बल्ब

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी खास रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने अब अपनी नई पार्टी बना ली है। पार्टी का नाम उन्होंने आसा (ASA) रखा है। बीते गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरसीपी सिंह ने दीपावली के मौके पर इसकी घोषणा की। उनके ऐलान के बाद अब बयानबाजी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से बड़ी भविष्यवाणी करते हुए प्रतिक्रिया दी गई है। तंज कसते हुए जदयू ने आरसीपी सिंह को फ्यूज बल्ब बताया है।

JDU ने कहा- ‘उनका कुछ नहीं होने वाला’

आरसीपी सिंह की ओर से पार्टी के ऐलान के बाद जदयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर कोई भी अपने घर में फ्यूज बल्ब नहीं लगाता है। फ्यूज बल्ब निकाल दिए जाते हैं और सुख-समृद्धि के लिए नए बल्ब लगाते जाते हैं। ठीक इसी प्रकार आज उन्होंने पार्टी बनाई है। जनता उनको फ्यूज बल्ब के रूप में देखती है, इसलिए आरसीपी सिंह कुछ होने वाला नहीं है। चुनाव के समय पार्टी बनती रहती है, लोग बनाते रहते हैं।

यह भी पढ़े : RCP ने लॉन्च की नई पार्टी, रखा ‘आसा’

यह भी देखें :

JSSC CGL 2023 Paper Leak: CID ने कोर्ट में कहा, परीक्षा...

JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID ने अदालत में कहा कि परीक्षा से पहले प्रश्न लीक हुए थे और संगठित सिंडिकेट ने...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने वाला आरोपी पति गिरफ्तार,...

 रांची के अनगड़ा में पत्नी को पैका पुल से उफनती नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...

Jharkhand High Court: हिंदी साहित्य सम्मेलन की डिग्री पर हटाये गये...

झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदी साहित्य सम्मेलन, इलाहाबाद के प्रमाण पत्रों पर हटाये गये पारा शिक्षकों की सेवा बहाल करने और बकाया मानदेय भुगतान का...