झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच ईडी ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, राज्य में हुए बड़े घोटालों की सीबीआई जांच की मांग

रांची: विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर से हाईकोर्ट का रुख किया है और राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत हुए कई घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की है। ईडी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि मनरेगा, टेंडर कमीशन, जमीन, कोयला, बालू, शराब, अवैध खनन, और ग्रामीण विकास विभाग में हुए घोटालों की जांच के लिए उसने कई बार राज्य सरकार को सूचित किया, परंतु सरकार ने एफआईआर दर्ज करने या कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखाई।

1 135 22Scope News

ईडी का कहना है कि उसने मनरेगा घोटाले की जांच के दौरान 19.76 करोड़ रुपए की नकदी और आरोपियों की 82.77 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। इसके अलावा, अवैध खनन मामले में पांच करोड़ नकद और बैंक खातों में 13 करोड़ रुपए के साथ दो एके-47 हथियार भी बरामद किए गए। इन सभी मामलों में ईडी ने सरकार को समय-समय पर सूचना दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

3 17 22Scope News

इसके अतिरिक्त, ग्रामीण विकास विभाग के घोटाले में 39.28 करोड़ रुपए की नकदी, और जमीन घोटाले में कुल 236.03 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। बालू और शराब घोटाले में भी करीब 14.28 करोड़ रुपए की हेराफेरी का पता चला है। ईडी ने इन सभी मामलों की जानकारी सरकार को दी, लेकिन किसी भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

2 26 22Scope News

ईडी का आरोप है कि इन सभी मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और राज्य सरकार का सहयोग न मिलने से मामले ठंडे बस्ते में पड़े हुए हैं। एजेंसी का कहना है कि इन घोटालों की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई से जांच आवश्यक है ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जा सके। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने के बाद अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि चुनावी माहौल में इस मुद्दे पर राज्य सरकार का क्या रुख रहेगा।

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...

SSC JE 2026: 1,748 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 22...

SSC JE 2026 भर्ती में 1,748 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर है। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस, परीक्षा पैटर्न...