Advertisment

हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार

नवादा : नवादा के कौआकोल थाना को एक लिखित आवेदन के माध्यम से यह सूचना मिली की 27 अक्टूबर2024 को गंगा सागर खंधा में कुछ नामजद व्यक्तियों द्वारा वादी के भाई के साथ मारपीट की गई। जिनकी पटना एम्स में इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। उक्त आवेदन के आधार पर कौआकोल थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल जाकर वहां का निरीक्षण किया गया एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कर लिए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के द्वारा एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

Best GPS in India

आपको बता दें कि गठित एसआईटी द्वारा अनुसन्धान के क्रम में यह बात सामने आई की मछली चोरी करने को लेकर मारपीट की गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी द्वारा घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर दिनांक 30 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। शेष फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी थी। तकनीकि अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त को दिनांक कल यानी आठ नवंबर को उसके घर ग्राम केवाली थाना कौआकोल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर उसे थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई।

यह भी देखें :

पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर गंगा सागर खंधा में मछली मारकर बेचने का काम करता था। 27 अक्टूबर 2024 को रात 11 बजे के करीब मृतक एवं उसके साथ एक अन्य व्यक्ति द्वारा उसका मछली चुराया जा रहा था। इसी बात को लेकर इनलोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। जिसमें दारोगा यादव की मृत्यु इलाज के क्रम में हो गई। पूछताछ उपरांत इसे न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। अग्रत्तर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : दबंगों द्वारा हड़पी गई संपत्ति को मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...