RJD MP ने खुलेआम दे दी पीटने की धमकी, जदयू-भाजपा ने एक साथ…

RJD MP

पटना: बिहार में विधानसभा उप चुनाव को लेकर एक तरफ चुनाव प्रचार में तो तेजी आई ही है साथ ही आरोप प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर भी काफी तेज हो गया है। इस बीच रामगढ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान राजद के सांसद सुधाकर सिंह का एक बयान काफी चर्चा में है और विवाद भी शुरू हो गया है। राजद सांसद के बयान पर जदयू और भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है।

एक तरफ जहां जदयू ने कहा कि आप घोटाले के आरोपी हैं तो आपकी बातें भी उसी तरह की हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने कहा कि अभी बिहार में जंगलराज की सरकार नहीं है बल्कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है। दरअसल रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान राजद सांसद एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने कहा था कि 2020 में हमसे गलती हो गई थी कि सिर्फ तीन बूथ पर भाजपा के लोगों की पिटाई की थी। इस बार 300 बूथों पर लाठी से पिटाई करेंगे। सुधाकर सिंह के बयान पर अब जदयू भाजपा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

किसकी औकात है कि दलित शोषित की कर दे पिटाई

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि रामगढ विधानसभा क्षेत्र में सुधाकर सिंह ने रामगढ़ की जनता को ललकारा है। आप एक लोकसेवक हैं, एक मुखिया और वार्ड सदस्य भी लोक सेवक होते हैं और एक विधायक भी लोकसेवक होते हैं। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है फिर किसकी औकात है कि दलित शोषित और वंचित तबके के लोगों की पिटाई कर दे। इस बार राजद की हार तय है। यह परिवारवाद की कुंठित राजनीति का प्रदर्शन है, आप घोटाला के आरोपी हैं और आपकी बोली भी एक घोटालेबाज की तरह ही है।

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार है

सुधाकर सिंह के बयान पर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और बिहार के मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि जिस दिन राजद सांसद लाठी डंडे लेकर आएंगे हम उनकी हड्डी तोड़ देंगे। बिहार में लाठी डंडे की सरकार नहीं है बल्कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार है। मेरे पास भी लाठी डंडा है और भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के पास भी लाठी डंडा है, चुनाव में जो भी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा हम उसकी ऊँगली काट देंगे और हाथ तोड़ देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CM Nitish ने फिर दोहराया, दो बार गलती हुई, भाजपा से है गहरा रिश्ता
RJD MP RJD MP RJD MP RJD MP

RJD MP

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...