गया : गया के बेलागंज में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चुनावी सभा में आने से पहले दर्शक दीर्घा में किन्नरों ने हंगामा कर दिया। चुनावी सभा में जुटी भीड़ ने किन्नरों के दर्शक दीर्घा में आने के दौरान तंंज कसा और अभद्र व्यवहार शुरू कर दी। इस तरह की घटना से किन्नर नाराज हो गए और दर्शक दीर्घा में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आधा दर्जन की संख्या में रहे किन्नरों में नाराजगी इतनी हुई कि उन्होंने इस तरह की घटना के विरोध में अपने कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की।
वहीं जब पुलिस समझाने गई तो पुलिस पर भी जमकर बरसी और अपना विरोध जताया। आखिरकार किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। वहीं किन्नर यह कहते हुए निकल गए कि अब वह यहां नहीं रुकेंगे। उन्हें इस कार्यक्रम में नाच गाने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन इस तरह की हरकत की गई। जिसके बाद में यहां से जा रहे हैं। इसके बाद किन्नर वहां से चले गए और मामला फिर शांत हुआ।
यह भी पढ़े : बेलागंज में गरजे लालू प्रसाद यादव, कहा- BJP को मूली की तरह उखाड़ फेंकेंगे
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट







