रांची: मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने के दौरान भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पिस्का मोड़ से तिलता चौक तक वाहनों के परिचालन में बदलाव किया है।
बुधवार शाम 4 बजे से गुरुवार सुबह 3 बजे तक इस मार्ग पर सभी निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। न्यू मार्केट चौक से तिलता चौक रिंग रोड के बीच वाहन परिचालन बंद रहेगा।
इसके अलावा, शहर में सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर भी पूरी तरह से रोक लगाई गई है।
परिवर्तित मार्ग:
- काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ होते हुए कांके रोड के रास्ते रिंग रोड से गुजरेंगे।
- तिलता चौक से पिस्का मोड़ की ओर आने वाले वाहन रिंग रोड का उपयोग कर सकेंगे।
- आपातकालीन सेवाओं के वाहन भी रिंग रोड के माध्यम से परिचालित होंगे।
इस दौरान यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।



















