Giridih : गाण्डेय से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की

Giridih : गिरिडीह के गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के पंचायत बुधूडीह, जामजोरी, रसनजोरी एवं गजकुण्डा में भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत हुए।

जनसंपर्क के दौरान, क्षेत्रीय लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, और आवास जैसी बुनियादी जरूरतों की ओर ध्यान आकर्षित किया। ग्रामीणों का कहना था कि झामुमो सरकार के शासन में गाण्डेय क्षेत्र में कोई ठोस विकास नहीं हुआ है। लोग निराश हैं और बदलाव चाहते हैं।

ी5ब78द min 22Scope News

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी ने कहा कि, “भाजपा की सरकार हमेशा से विकास की प्रतीक रही है। इस बार हम भाजपा सरकार बनाएं, ताकि गाण्डेय की समस्याओं का समाधान किया जा सके। हम सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करेंगे। हमारी प्राथमिकता होगी – सड़कें, पानी, बिजली, और आवास। भाजपा सरकार बनते ही इन मुद्दों का समाधान किया जाएगा।”

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा, “आपका समर्थन और आशीर्वाद हमारी ताकत है। इस बार भाजपा को जिताएं, और गाण्डेय का सही विकास सुनिश्चित करें।”

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...