मौत का ‘Shelter Home’, खिचड़ी खाने से अब तक गई तीन की जान, कई अस्पताल में भर्ती

पटना: पटना के एक शेल्टर होम में रह रही बच्चियों के लिए खिचड़ी खाना जानलेवा हो गया। खिचड़ी खाने से पिछले एक सप्ताह में तीन लड़कियों की मौत हो गई। लड़कियों की मौत के बाद से शेल्टर होम समेत पटना जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई लड़कियां अभी बीमार हैं जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना सामने आने के बाद प्रशासन मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम में लड़कियों को खाने के लिए खिचड़ी दिया गया था जिसके बाद कई लड़कियों की तबियत बिगड़ गई थी।

तबियत बिगड़ने के बाद सभी लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक लड़की की मौत 07 नवंबर को हो गई जबकि दूसरी की मौत 10 नवंबर को और तीसरी लड़की की मौत 13 नवंबर को हो गई। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला है, लड़कियों को एनीमिया हो गया है। फ़िलहाल खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस शेल्टर होम के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

ऐसे यहां के कर्मचारियों की लापरवाही की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम की क्षमता 50 लड़कियों के रहने की है, जिसमें फ़िलहाल 45 लड़कियां रह रही थी। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम में खाना अच्छा नहीं दिया जाता था। मामले में जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और गहन जांच में जुट गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, मामले में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री Mukesh Sahani पहुंचे कामाख्या मंदिर, की पूजा अर्चना

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Shelter Home Shelter Home Shelter Home Shelter Home

Shelter Home

Saffrn

Trending News

बालू माफियाओं ने किया खनन पदाधिकारियों पर हमला, एक पुलिस जवान...

बांका : बांका जिले के रजौन थाना के बृंदावन गांव के पास अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने गई खनन विभाग के...

Crime News: रांची में अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 13 बार जा...

रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोर संतोष राठौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी 13 बार जेल जा चुका है और उसके पास से जेवरात,...

Physical Education Update: झारखंड के सरकारी स्कूलों में खेल बनेगा पढ़ाई...

झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है। 10वीं और 12वीं में इसे...

LPG Subsidy Alert: 30 जून तक करा लें e-KYC, वरना 1...

 एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। 30 जून 2026 तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर 1 जुलाई से एलपीजी सब्सिडी...

छेड़खानी का विरोध पड़ा महंगा, गांव के ही लड़के ने लड़की...

मोतिहारी : मोतिहारी में लड़की को छेड़खानी करने से रोकना नाबालिग लड़की और उसके परिवार को महंगा पड़ गया है। इस मामले में जमकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img