Sahibganj में गरजे सीएम हेमंत-झारखण्ड की जनता इस बार प्रचंड बहुमत से अबुआ सरकार बनाने जा रही है…

Sahibganj : सीएम हेमंत सोरेन ने आज संथाल परगना के कई विधानसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जेएमएम प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान सीएम ने बोरियो, बरहेट, नाला, पोड़ैयाहाट विधानसभा सीटों में जनसभा को संबोधित किया।

3 min 22Scope News

Sahibganj : भाजपा को करारा जवाब मिलेगा

इस दौरान उन्होने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के फिरकापरस्त लोगों को क्या लगता है, झारखण्ड को लेकर कुछ भी बोल देंगे, चल जाएगा? नहीं चलने दिया जाएगा। 1932 खतियान की मांग करने वालों को बांग्लादेशी और ISI एजेंट बोलने वाली भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।

2 min 22Scope News

ये भी पढ़ें-Deoghar : लूट खसोट का चारागाह बनाने वाले हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है-हेमंता बिस्वा सरमा 

संताल परगना का एक निशान, तीर-कमान। यह वही भाजपा है जिसने पिछड़ों का आरक्षण भी 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत करने का काम किया था। आखिर कितनी नफरत हैं भाजपा को झारखण्डवासियों से जो इनका अधिकार छीन रहे हैं।

भाजपा के फिरकापरस्त लोगों को यहां से भगाना है

आगे उन्होंने कहा कि संताल परगना को झारखण्ड से अलग करने की साजिश करने वाले भाजपा के फिरकापरस्त लोगों को यहां से भगाने का काम करना है। झारखंड में फिर से अबुआ सरकार बनाएंगे। झारखण्ड को खुशहाल बनाएंगे। झारखण्ड के आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी एवं कॉरपोरेट दलाली में लिप्त भाजपा को झारखण्ड से भगाने का काम करेंगे।

1 min 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : का बूढ़वा के टक्कर देवे पारी छोड़वा, के मारतौऊ बाजी… 

आगे उन्होंने कहा कि झारखण्ड की जनता इस बार प्रचंड बहुमत से एक मजबूत अबुआ सरकार बनाने जा रही है। झारखण्ड की इस वीर भूमि को जब-जब किसी ने गिद्ध नजर से देखा है, लोगों ने तीर-धनुष से उसका करारा जवाब दिया है। इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...