Patna Police ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, किया खास एप का उपयोग

पटना: राजधानी पटना में पुलिस ने बड़े पैमाने पर वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच के दौरान भारी संख्या में पटना पुलिस के जवान पर सड़कों पर उतरे। इस दौरान पुलिस चक्रा एप का भी उपयोग किया और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की। पुलिस के सघन वाहन जांच अभियान से सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों में हड़कंप मची रही। इस दौरान पटना सीनियर एसपी ने बताया कि पूरे पटना में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने चक्रा एप के माध्यम से अपराधियों की पहचान की और पटना के आयकर गोलंबर के समीप दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया।

मामले में सीनियर एसपी ने बताया कि चक्रा एप एक ऐसा एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से जेल जाने वाले व्यक्ति की फोटो खींचते ही पूरी जानकारी डाउनलोड हो जाती है और फिर उसके आधार पर यह अपराध नियंत्रण में काफी मददगार साबित होगी। वहीं एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पटना के संवेदनशील जगहों पर पटना पुलिस की जांच अभियान चलाई जा रही है। पटना के सभी सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत सभी थाना की पुलिस सड़क पर जांच अभियान चला रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   राजधानी में Crime Control के लिए खुला था TOP, अब बन रहा बारात के लिए खाना

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Police Patna Police Patna Police

Patna Police

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...