Gumla में सप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस संपन्न

Gumla : गुमला: चंदाली स्थित नए समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों के साथ उपायुक्त से मिलने पहुंचे। जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सभी आवेदकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सोसो ग्राम निवासी ज्योति देवी ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद वह अपने पुत्र का पालन-पोषण स्वयं कर रही हैं। उनके पुत्र का दाहिना पैर दो माह पूर्व टूट गया था, जिसका इलाज रांची रिम्स अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने उपायुक्त से इस उपचार में सहायता की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बिजली बिल, नौकरी, जमीन, सड़क जैसे कई मुद्दे आए सामने 

अम्बेडकर नगर की श्वेता कुमारी और खुशी कुमारी ने उपायुक्त से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने में सहयोग का अनुरोध किया। इसी तरह, गुमला निवासी श्वेता कुमारी ने अपने आवेदन में बिजली बिल माफ करने का आग्रह किया।

भरनो के विजय कुमार ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और सड़क चौड़ीकरण के दौरान जमीन अधिग्रहण से संबंधित समस्या को उपायुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि स्कूल चौक, भरनो में उनकी 3.5 डिसमिल जमीन है, जिसमें से 3 डिसमिल सड़क चौड़ीकरण के लिए ली गई है, और शेष आधा डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। इस प्रकरण में भी उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रायडीह के सुरसांग निवासी सुमन सोरेंग ने मुर्गी शेड निर्माण की मांग करते हुए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। सप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उनके साथ सीधे संवाद स्थापित करना है। उपायुक्त ने सभी आवेदकों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...