घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली-रकसौल राष्ट्रीय राजमार्ग उच्च पथ पर प्रतिदिन छोटी-बड़ी हजारों गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है‌। कोहरा से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। पहाड़ों पर जैसे-जैसे बर्फबारी तेज हो रही है, वैसे-वैसे इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते दृश्यता प्रभावित रही। इसका असर वाहनों की गति पर तो पड़ ही रहा है। किन्तु अब यह कोहरा जीवन पर भी भारी पड़ने लगा है। सड़कों पर कोहरे का सितम जारी रहा। ठंड भी ज्यादा बढ़ गई है। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। राहगीर रविंद्र सहनी, बाबर अली और शमशाद आलम ने बताया कि इस सड़क पर आए दिन दुघर्टना देखने को मिलता रहता है। बावजूद मौसम ठंड का है और कोहरे ने सड़कों को अपने आगोश में ले रखा है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई है। लोग सावधानी होकर आ-जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : विपक्ष आरक्षण को लेकर सरकार को सदन के साथ-साथ बाहर भी घेरने की तैयारी में जुटी

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...