Hazaribagh Accident : टाईल्स लदे 18 चक्का वाहन के नीचे दबकर बाइक सवार की मौत..

Hazaribagh Accident : आए कुछ दिनों से हजारीबाग में रोड एक्सीडेंट की खबरें आम हो गई है। आज फिर हजारीबाग की ओर से एक टाइल्स लदे 18 चक्का वाहन अनियंत्रित होकर बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क के 13 माईल के पास पलट गई। वाहन के नीचे दबकर केरेडारी प्रखंड के कांडबेर निवासी केदार साव की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Giridih Breaking : दुकान के बाहर दो देशी कट्टा व तीन ज़िंदा गोली मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

ूहद min 22Scope News

Hazaribagh Accident : टाईल्स लदे वाहन के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई उसी वक्त मृतक बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही 18 चक्का वाहन पलटा बाइक सवार उस टाईल्स लदे वाहन के नीचे आ गया। टाइल्स लदे वाहन के नीचे बुरी तरह दब गया। जबतक स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकाला जाता तबतक केदार साव की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : रफ्तार के कहर ने छीन ली दो जिंदगी, डिवाईडर से… 

घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली ग्रामीणों ने 13 मईल के पास सड़क पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया है। बताते चलें कि मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल बसा। घटना के बाद मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक और सीओ

जाम की सूचना पाते ही पूर्व विधायक निर्मला देवी भी धरने स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों के साथ धरने पर बैठ गई और मुआवजे की मांग कर रही है। तत्पश्चात विधायक रोशन लाल चौधरी एवं बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार भारी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक मुआवजा को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ था।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...