जनता दरबार के दौरान शराब विनष्टीकरण के सवाल पर भिड़े CO और थानाध्यक्ष

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के परिहार में जनता दरबार के दौरान शराब विनष्टीकरण के सवाल पर परिहार सीओ मोनी कुमारी और थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम आपस में भीड़ गए। बताया जा रहा है कि शराब विनष्टीकरण नहीं किए जाने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने महिला सीओ को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद महिला सीओ मोनी कुमारी ने चप्पल उठाकर थानाध्यक्ष की पिटाई कर दी।इस घटना के बाद परिहार थाना और अंचल कार्यालय का माहौल गर्म है। जिलाधिकारी रिची पांडेय भी मौके पर पहुंचे। वहीं इस बात की सूचना पाकर जिले के सभी सीओ परिहार अंचल कार्यालय पहुंच चुके हैं और आगे की रणनीति बना रहे हैं। घटना पर फिलहाल वरीय अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़े : अश्लील फोटो के जरिए करता था ब्लैकमेल, भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर रच दी मर्डर की प्लानिंग

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...