Giridih Crime : बगल के कमरे में सो रहे थे, एक साथ 4 घरों से लाखों की चोरी…

Giridih Crime : गिरिडीह में क्राइम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन कई दिनो से चोरी की घटना बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच एक साथ 4 घरों से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Giridih : सड़क किनारे चल रहे थे, ट्रक ने मार दी टक्कर, मौत… 

Best GPS in Jharkhand

Giridih Crime : छत से घर के अंदर दाखिल हुए चोर और उड़े लिए लाखों के सामान

मामला गांवा थाना क्षेत्र के माल्डा के तिवारी टोला का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त घर के लोग बगल के ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी बीच चोर बाहर छत से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे बक्सा तोड़कर लाखों के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया।

Best GPS in India

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Murder : घर में घुसकर अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत… 

इसके बाद एक के बाद 4 घरों से चोरों ने करीब 8-10 लाख तक के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में रखे बर्तन, जेवरात, कपड़ा समेत बेशकीमती सामानों पर चोरों ने हाथ साफ किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद गांवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Giridih से सागर गुप्ता की रिपोर्ट…

https://youtube.com/22scope

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...