मधेपुरा में ADM के विरोध में छात्रों ने किया पुतला दहन

मधेपुरा: मधेपुरा में इंडोर स्टेडियम में खेलने के दौरान ADM के द्वारा एक खिलाड़ी की पिटाई से अब छात्रों और खिलाड़ियों में आक्रोश देखने को मिलने लगा है। मंगलवार को मधेपुरा के बीपी मंडल चौक पर एनएसयूआई और छात्र राजद ने खिलाड़ी के पिटाई में आरोपी एडीएम का पुतला फूंका। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निशांत कुमार यादव ने कहा कि 48 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी सनकी और तानाशाह एडीएम पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह बिहार में बेलगाम हो चुकी अफसरशाही को दर्शाता है।

उन्होंने एक वेब पोर्टल पर एडीएम के मारपीट की घटना का खंडन करने वाली खबर का जिक्र करते हुए कहा कि जो बात एडीएम कह रहे है वह मामले को दबाने और बरगलाने वाला लगता है। उन्होंने कहा कि एडीएम साहब करते हैं बच्चे भागने के दौरान गिरे जिससे उन्हें चोट आई और उनका रैकेट भी टूटा लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे बच्चे को खदेड़ रहे हैं और उसके ऊपर रैकेट फेंक कर हमला भी कर रहे हैं। वही यह भी दिख रहा है कि एडीएम साहब एक बच्चे की पिटाई कर रहे हैं। जिले के एक वरीय पदाधिकारी का ऐसा झूठा बयान मामला को और गंभीर बनता है।

उन्होंने जिला अधिकारी से मांग की कि वे मामले की स्वयं जांच करें, एक कनीय अधिकारी से जांच करना कहीं से भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचना मिल रही है कि पीड़ित बच्चों पर भी बयान बदलने का दबाव डाला जा रहा है इससे उनके परिवार वाले भी डरे हुए हैं। उसकी सुरक्षा की भी गारंटी जिला प्रशासन करें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार और प्रशासन एडीएम पर कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन और उग्र होगा।

मधेपुरा के आमजन इस आंदोलन में भाग लेंगे और खिलाड़ियों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। इसके लिए मधेपुरा बंद की भी नौबत आई तो सड़क जाम और बाजार बंद भी किया जाएगा। इस पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र राजद के जिला अध्यक्ष निखिल यादव ने कहा कि बिहार में अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। संयोग अच्छा था कि एक एडीएम की काली करतूत मोबाइल में कैद हो गई। अब इस करतूत को भी वे अपने पावर के दम पर झूठलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन छात्र संगठन उनके इस मंसूबे को पूरा होने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के साथ-साथ जिला पदाधिकारी से मांग की कि ऐसे भ्रष्ट आचरण वाले अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाए और मामले की उच्च स्तरीय जांच कर उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

पुतला दहन कार्यक्रम में छात्र राजद के जिला प्रधान महासचिव शमीम खान, महासचिव सुमन कुमार, इमरान खान, आलोक सम्राट, मीडिया प्रभारी शिवशंकर कुमार, एनएसयूआई जिला सचिव सोनू कुमार, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, टीपी कॉलेज अध्यक्ष विभाष कुमार, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ-साथ छात्र नेता लालबहादुर कुमार, संतन कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, सद्दाम हुसैन, दिव्यांशु कुमार, बादल कुमार, सचिन कुमार, प्रिंस कुमार, रूपेश कुमार, नीतीश कुमार, मनीष कुमार, प्रशांत, अंकेश, सुधीर, रंजन, छोटू, विक्रम, अविनाभ, अंशु, नीरज ललटू सहित दर्जनों छात्र युवा मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Badminton खेलने के दौरान एडीएम ने खिलाड़ी के साथ की मारपीट, तोडा बैडमिंटन रैकेट

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

ADM ADM ADM ADM ADM ADM ADM

ADM

Nirsa Elevated Bridge: निरसा एलिवेटेड ब्रिज पर नया विवाद! NHAI पर...

Nirsa Elevated Bridge: निरसा में बन रहे एलिवेटेड ब्रिज को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, निरसा नागरिक समिति ने नेशनल...

Prince Khan Gang Associates Arrested: भोजपुर से गिरफ्तारी के बाद बढ़ी...

Prince Khan Gang Associates Arrested: संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, चतरा पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग से जुड़े...

Khatiya Ambulance: खटिया एंबुलेंस साहेब… रिम्स-2 में तो अरबों लगा रहे...

झारखंड में RIMS-2 पर अरबों के निवेश के बीच ग्रामीण इलाकों में गर्भवती महिलाओं को खटिया पर अस्पताल ले जाने की मजबूरी पर स्वास्थ्य...