पश्चिम बंगाल के नदिया में भीषण सड़क हादसा

18 लोगों की मौत, 5 घायल

नदिया : पश्चिम बंगाल के नदिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की रात को हुआ है. पश्चिम बंगाल के नदिया के हांसखाली इलाके में ये हादसा हुआ. यहां पर उत्तर 24 परगना के बागदा से मेटाडोर में शव लेकर 20 से ज्यादा लोग नवद्वीप श्मशान की ओर जा रहे थे.

बताया जाता है कि हांसखाली थाना इलाके के फूलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मेटाडोर की टक्कर हो गई. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, घने कोहरे और तेज गति की वजह से ही दुर्घटना हुई है. दुर्घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...