Patna में Digital अरेस्ट, साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड डॉक्टर को 2 दिन बनाया बंधक

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना में डिजिटल गिरफ्तारी की खबरे आ रही है। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (NMCH) के रिटायर्ड डॉक्टर को दो दिनों तक होटल के कमरे में डिजिटल अरेस्ट रखा गया। साइबर क्रिमिनल ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताया और कहा कि आप आय से अधिक संपत्ति मामले में फंस गए हैं। व्हाट्सएप पर फेक डॉक्यूमेंट भेजकर गिरफ्तारी कर डर दिखाया।

आपको बता दें कि साइबर अपराधियों ने ईडी का अधिकारी बनकर रिटायर्ड डॉक्टर से 74 लाख रुपए ठगे। आय से अधिक संपत्ति मामले में साथियों ने फंसाने की धमकी दी थी। साइबर अपराधियों ने पीड़ित डॉक्टर को सहरसा से पटना बुलाया। दो दिनों के बाद ठगे जाने का डॉक्टर को एहसास हुआ। साइबर थाने में की लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है।

यह भी पढ़े : मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

https://youtu.be/BNrtoP25OjI?si=ts1WHXuBt1GRwkLf

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Dumka Fake Documents Case: फर्जी दस्तावेज से पेंशन-राशन-आवास योजना का लाभ...

Dumka Fake Documents Case: नकली कागज़ात के आधार पर सरकारी योजनाओं का फ़ायदा उठाने का मामला सामने आया है। रानिश्वर ब्लॉक के पटजोर के...

रामगढ़ में नए सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन,...

Rajya Sabha Election: रामगढ़ ज़िले में सदर ब्लॉक-सह-सर्कल कार्यालय की नई इमारत का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और झारखंड सरकार के पंचायती...

Jamtara Cyber Crime: जंगल में चल रहा था साइबर ठगी का...

Jamtara Cyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जामताड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर...