गिरफ्तारी के डर से MLA रीत लाल यादव के भाई ने किया सरेंडर, सुबह पुलिस….

पटना: राजधानी पटना में एम्स के सिक्यूरिटी ऑफिसर पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह राजद विधायक रीत लाल यादव के भाई के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में विधायक के भाई पिंकू यादव के घर से पुलसी ने हथियार और 11 लाख रूपये नकद समेत कई अन्य संदिग्ध चीजें बरामद की है। छापेमारी के साथ ही पुलिस घर की कुर्की भी करने की तैयारी में था।

कुर्की का नाम सुनते ही विधायक रीत लाल यादव के भाई पिंकू यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रीत लाल यादव के दानापुर कोर्ट में सरेंडर करने के बाद बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि पिंकू यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और बीते 13 नवंबर को पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चिपकाया था और बुधवार की रात भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की थी लेकिन पिंकू यादव फरार थे।

गुरुवार की अहले सुबह पुलिस एक बार भारी पुलिस बल के साथ पिंकू यादव के घर पहुंची और घर की तलाशी ली। पुलिस की तलाशी के दौरान पुलिस ने घर ससे तीन बंदूक, करीब 11 लाख रूपये नकद, नोट गिनने वाली मशीन, रूपये की लेनदेन से संबंधित कई कागजात, जमीन खरीद फरोख्त से सबंधित स्टंप पेपर समेत कई अन्य संदिग्ध चीजें बरामद की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Kejriwal ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, कहा ‘भाजपा के इस बात पर करें विचार…’

MLA MLA MLA

MLA

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...