Advertisment

मंत्री जीवेश मिश्रा ने सरकार के खिलाफ विधानसभा में खोला मोर्चा, कहा- …छोड़ दूंगा पद

अपमान नहीं करूंगा बर्दाश्त- जीवेश मिश्रा

पटना : बिहार विधानसभा में उस वक्त ऊहापोह की स्थिति बन गई जब नीतीश सरकार के मंत्री ने ही सरकार के खिलाफ विधानसभा में मोर्चा खोल दिया. राज्य सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पद छोड़ दूंगा लेकिन अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा. उन्होंने पटना के डीएम और एसएसपी पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी वजह से मेरी गाड़ी को विधानसभा में आने नहीं दिया गया. जब तक डीएम और एसएसपी को बर्खास्त नहीं किया जायेगा तब तक हम सदन में नहीं बैठेंगे.

दरअसल बिहार विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही चल रही थी. इसी दौरान देर से सदन में पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा सदन ने विधानसभा अध्यक्ष से अपने लिए संरक्षण मांगा. जीवेश मिश्रा ने सदन में बताया कि विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान और समय पर इसलिए नहीं पहुंच पाए क्योंकि पटना के डीएम और एसएसपी ने मेरी गाड़ी एंट्री गेट पर रोक दी. जीवेश मिश्रा ने यह भी बताया कि डीएम और एसएसपी उस गेट का इस्तेमाल कर रहे थे जो विधानमंडल परिसर में आने के लिए मुख्यमंत्री करते हैं.

विधानसभा में मंत्री ने खुद ऐलान कर दिया कि वह सदन में तब तक नहीं बैठेंगे, जब तक पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता.

मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं है. मंत्री की यहां बेइज्जती की जा रही है. ऐसे पद पर रहने से क्या फायदा जिसका सम्मान न हो. इसके बाद विपक्ष को भी इस मुद्दे पर बोलने का मौका मिल गया. इसके बाद सदन में जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया. इस दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा काफी गुस्से में लग रहे थे. बीजेपी के विधायक भी सदन में उठकर शोर-शराबा करने लगे. सत्र के दौरान सरकार की जमकर फजीहत हुई.

रिपोर्ट : शक्ति

यूपी विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण में 61 सीटों के लिए वोटिंग जारी

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: कंटेनर में आग से खुला बड़ा राज!...

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: खाद्य सुरक्षा विभाग ने धनबाद सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विष्णुपुर के राजवार बस्ती इलाके में...

Gumla Social Welfare Review Meeting: गुमला में अधिकारियों की क्लास, पीएम...

Gumla Social Welfare Review Meeting: ज़िला प्रशासन ने सामाजिक कल्याण और ICDS से जुड़ी योजनाओं को ठीक से लागू करने के लिए सख़्त रुख अपनाया...

JPSC Student Protest: अनशनकारी छात्र राहुल की तबीयत बिगड़ते ही हरकत...

JPSC Student Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ...