पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। अपराधियों ने पटना में दिनदहाड़े कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चंदन ऑटोमोबाइल के पास अमूल बूथ पर फायरिंग की है। कई राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। इलाके के सीसीटीवी को देखा जा रहा है, मामले की जांच में पुलिस जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने फायरिंग कांड में शामिल अपराधी अमन को गिरफ्तार किया है।
अमन के पास से मुंगेरिया पिस्टल बरामद हुआ है। आधा दर्जन कारतूस भी बरामद किया गया है। 19 साल के गिरफ्तार रमन का कोई अपराधी इतिहास नहीं है। जिम ट्रेनिंग का कोर्स कर रहा है।
यह भी पढ़े : बिहार पुलिस सिपाही फिजिकल परीक्षा के दौरान 2 अभ्यर्थी गिरफ्तार
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट



















