बिहार के 5 पंचायत को सम्मानित करेंगे राज्यपाल, मोतिहारी के जिहुली पंचायत भी शामिल

मोतिहारी : केंद्र की मोदी सरकार 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इसी को लेकर पूरे बिहार से पांच पंचायत को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजभवन के दरबार हॉल में सम्मानित करेंगे। बिहार के चयनित पांच पंचायतों में पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के जिहुली पंचायत का भी चयन सम्मान के लिए हुआ है। इस पंचायत में मनरेगा फंड से मनरेगा पार्क, जल जीवन हरियाली ,पोखरा का जिर्णोद्धार, स्कूल का बाउंड्री वॉल यात्री सेड्ड और मंदिर की चार दिवारी पुस्तकालय का निर्माण के साथ-साथ सोलर लाइट योजना को धरातल पर सत् प्रतिशत लागू कराया है। जिसको लेकर राजभवन से सम्मान के लिए बुलावा भी आया है। जिहुली पंचायत के ग्रामवासी पंचायत को राज्यपाल से मिलने वाले सम्मान को लेकर काफी खुश भी दिखाई दे रहे हैं।

वहीं पंचायत के मुखिया विकास कुमार भी काफी उत्साहित हैं और पूरे विकास कार्य का श्रेय जिहुली पंचायत के पंचायत वासी को दे रहे हैं। उन्होंने राजभवन से मिलने वाले सम्मान को लेकर कहा कि यह हमारे पंचायत के लिए सम्मान की बात है। सभी पंचायत वासी के सहयोग से हमने बिहार सरकार की जल जीवन हरियाली, पार्क का निर्माण, नालेका निर्माण, सड़क और मंदिर की चारदीवारी स्कूल की चारदीवारी के साथ-साथ केंद्र सरकार और बिहार की सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू किया है। जिसको लेकर मुझे यह सम्मान मिल रहा है।

यह भी पढ़े : रोजगार मेला : PM नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 71 हजार रंगरूटों को बांटा नियुक्ति पत्र

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...