BJP कार्यालय में मिलन समारोह, युवा समाजसेवी कुणाल सहित कई ने ली सदस्यता

पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, नवादा सांसद विवेक ठाकुर और बीजेपी नेत्री आश्रिति शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे। बरबीघा के युवा समाजसेवी कुणाल किशोर ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ की भाजपा का सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सदस्यता दिलाई।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी का संगठन महापर्व चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विचार धारा से प्रभावित होकर कुणाल किशोर अपने हजारों कार्यकर्ता के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। इनके आने से पार्टी बरबीघा सहित मगध क्षेत्र में पार्टी और मजबूत होगी। राजनीति से लेकर सामाजिक सेवा में इनकी अलग पहचान है। इनकी पत्नी वर्तमान समय में बरबीघा की नगर उपाध्यक्ष हैं। आज से भाजपा के महत्वपूर्ण अंग हो गए। पार्टी के अनुशासन को ध्यान रखते हुए पार्टी को विस्तार करने का काम करेंगे।

यह भी देखें :

कुणाल किशोर ने कहा कि बीजेपी पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का सदस्यता ग्रहण किए हैं। पार्टी मुझे जो दायित्व देगी उसका निर्वहन करेंगे। अपने क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे। बीजेपी नेत्री आश्रिति शर्मा ने कहा कि पार्टी का सदस्य अभियान चल रहा है। हम लोगों ने मिलकर कुणाल किशोर को पार्टी में शामिल कराया है। बीजेपी में भारी संख्या में सदस्य जुड़ रहे हैं। सदस्यता अभियान को लेकर हम लोग गांव जाकर महिला और पुरुष को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : नीतीश के चहेरे पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव – दिलीप जायसवाल

विवेक रंजन की रिपोर्ट

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...