Garhwa : उधर सायरन बजाती रही वन विभाग इधर हाथियों ने वृद्ध महिला को पटककर मार डाला…

Garhwa : गढ़वा जिले में जंगली हाथियों का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में कोहराम मचा रहे गजराजों के झुंड ने एक महिला को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान भंडरिया के कोरहटी निवासी भगमनिया कोरइन के रूप में की गयी। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

Garhwa : बाजार से वापस घर लौट रही थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक भगमनिया कोरइन भंडरिया बाजार से वापस अपने घर लौट रही थी। लौटने के बाद महिला देर रात तक अपने घर नहीं पहुंची। घर आने के बजाय वह जंगल किनारे अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी। इसी बीच घर जाने के दौरान हाथियों के झुंड ने उसे कुचलकर मार डाला।

वन विभाग रातभर सायरन बजाकर करता रहा अलर्ट

भंडरिया मुख्यालय में हुई घटना से पहले शनिवार की देर शाम ही हाथियों के झुंड का भंडरिया के जंगलों में होने की जानकारी के बाद वन विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा वन विभाग के टीम के द्वारा सायरन बजाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा था लेकिन इसके बावजूद भी महिला की जान चली गयी।

हाथियों से मौत की संख्या 8 पहुंची

महिला की मौत के बाद हाथियों के हादसे में मौत की संख्या 8 हो गयी है। इसके पूर्व हाथियों के झुंड ने इस वर्ष 7 लोगों की जान ले ली है। इनमें बलिगढ़ के नागेश्वर सिंह, महरु डीलर, जोन्हीखांड़ में चुटिया के रामशकल सिंह, पररो के सुभाष सिंह, बैरिया की स्वाति मिंज व रमकंडा के ऊपरटोला निवासी सीताराम मोची शामिल हैं जिनको जंगली हाथियों ने पटककर जान ले ली।

संतोष वर्मा की रिपोर्ट—

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...