शराब की सूचना देने पर शराब माफियाओं ने चौकीदार की कर दी पिटाई

रोहतास :-रोहतास जिले के काराकाट थाना अंतर्गत भरत कस्बा गाँव में एक चौकीदार की पिटाई कर बुरी तरह से घायल करने का मामला सामने आया है. चौकीदार के घर में घुसकर उसकी पत्नी, बच्ची समेत चौकीदार की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई . जिससे चौकीदार और उसकी पत्नी ,बच्ची बुरी तरह से घायल हो गए . सभी का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है. दरअसल चौकीदार दशरथ सिंह काराकाट थाने में पदस्थापित है और वह भरत कस्बा गाँव का रहने वाला है.
चौकीदार दशरथ सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भरत कस्बा गाँव में 30 नवंबर 2021 को अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना थाने को दी थी. जिसके बाद काराकाट थाने की पुलिस ने छापेमारी की थी. इस बात से नाराज़ अमित, अजीत, महेंद्र, बालेश्वर और मनीष ने शुक्रवार की रात चौकीदार दशरथ सिंह के घर में घुसकर दशरथ सिंहऔर उनकी पत्नी गायत्री देवी और पुत्री बृजबाला कुमारी के साथ जमकर मारपीट की जिससे पूरा परिवार बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की सूचना के बाद काराकाट थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है जिनका इलाज फिलहाल चल रहा है.
काराकाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चौकीदार द्वारा पिटाई करने का आवेदन दिया गया है जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है वहीं थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि चौकीदार दशरथ सिंह और आरोपियों के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद चला रहा था. इसके पूर्व में भी मारपीट का मामला दोनों परिवारों के बीच हुआ था. और यह पूरी तरह से पारिवारिक विवाद का मामला है.फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

मधेपुरा में ड्रोन कैमरे ने खोली शराब माफियाओं की पोल, कई कारखाने ध्वस्त..

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...