नए राज्यपाल ने Patna में की अपने दोस्त से मुलाकात, दोस्त के फुलवारीशरीफ स्थित घर पर की पुरानी यादें ताजा

पटना: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सोमवार को ही पटना पहुंच चुके हैं। नए राज्यपाल को पटना एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ़ हॉनर दे कर उनका स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई मंत्री एयरपोर्ट पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजभवन पहुंचे और उन्होंने नए राज्यपाल के साथ ही निवर्तमान राज्यपाल से मुलाकात की।

उन्होंने नए राज्यपाल का स्वागत किया साथ ही निवर्तमान राज्यपाल को विदाई दी। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने कॉलेज के समय के एक मित्र से मुलाकात करने के लिए फुलवारीशरीफ के एफसीआई रोड पहुंचे। वहां अपने मित्र नियाज अहमद से मिलकर राज्यपाल ने अपनी पुरानी यादें ताजा की। एक खबर के मुताबित राज्यपाल अपने मित्र से मिल कर काफी खुश हुए और अपनी पुरानी यादें ताजा की। दोनों दोस्तों में काफी देर तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान राज्यपाल ने अपने दोस्त के साथ चाय भी पी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    4 जनवरी को BPSC की परीक्षा होगी या नहीं, आयोग के सचिव ने किया क्लियर…

Patna Patna

Patna

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...