Birthday पार्टी में विवाद, युवक को मारी गोली

आरा : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार स्थित डायमंड इन होटल के पास बर्थडे पार्टी में हुए विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के महादेव रोड निवासी सिद्धनाथ चौरसिया का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है।

उधर, घटना की सूचना मिलते हैं टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग आकर्षित हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोग को एवं पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इसको लेकर सदर अस्पताल में लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं सूचना पाकर एएसपी परिचय कुमार आरा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

यह भी देखें :

पंखे से लटका महिला अमीन का शव बरामद

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के महाराजा हाता गली नंबर एक में पंखे से लटका एक महिला अमीन का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृतका झारखंड के धनबाद जिला के ज्वारा पोखर थाना क्षेत्र ओवेरवान कॉलोनी क्यूआरटी एनएच-7 जीतपुर निवासी विनोद कुमार यादव की 25 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी है। वह पेशे से अमीन थी एवं वर्तमान में वह कोईलवर प्रखंड के कोईलवर अंचल कार्यालय में बीते वर्ष जुलाई माह ने मानदेय पर अमीन के पद पर ज्वाइन की थी। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं थानाध्यक्ष के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग है। हालांकि अभी कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Bhojpur Sucide 22Scope News
पंखे से लटका महिला अमीन का शव बरामद

यह भी पढ़े : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img