Commercial Advertisment

Jamshedpur Murder : दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Jamshedpur Murder : जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के कार्मेल स्कूल के पीछे मैदान में गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गईं। मृतक की पहचान सूरज प्रमाणिक के रुप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ताहब67 min 22Scope News

ये भी पढे़ं-Breaking : 7 जनवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

10 साल पहले सोनारी छोड़ परसुडीह इलाके में रहता था मृतक

जानकारी के मुताबिक मृतक सूरज प्रमाणिक 10 साल पहले सोनारी इलाका छोड़ कर परसुडीह इलाके में रहने लगा था। क्षेत्र में गैंगवार के कारण उसने इलाका छोड़ दिया था। कुछ दिनों पहले से उसने फिर से सोनारी इलाके में आना जाना शुरू किया था। आज वह अपना ऑटो स्कूल के पीछे मैदान में खड़ा कर उस पर बैठा हुआ था।

Jamshedpur Murder : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
Jamshedpur Murder : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

ये भी पढे़ं-Breaking : एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रांची सदर अंचल के सीओ घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार… 

Jamshedpur Murder : पुरानी रंजीश में हत्या की जताई जा रही है आशंका

उसी समय कुछ अपराधी अचानक वहां पहुंचे और सूरज पर अंधाधुन गोलियां चलाने लगे। जिसके बाद सूरज वहां से भागने लगा। अपराधियों ने सूरज को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए।

Jamshedpur Murder : मामले की जानकारी देती पुलिस
Jamshedpur Murder : मामले की जानकारी देती पुलिस

ये भी पढे़ं- Breaking : झारखंड के लिए गर्व के पल, सलीमा टेटे सहित 31 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार… 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। फिलहाल पुलिस सूरज प्रमाणिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या का कारण पुरानी रंजिस भी माना जा रहा है, फिलहाल पुलिस हर बिन्दुओं पर जाँच कर रही है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट—

 

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...