BPSC के विरोध के बीच परीक्षा हुई आयोजित, छात्रों ने कहा…

पटना: बीते 13 दिसंबर को बिहार के 912 परीक्षा केन्द्रों पर बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई जबकि राजधानी पटना के एक परीक्षा बापू परीक्षा केंद्र पर काफी हंगामा हुआ। हंगामा के बाद बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई। रद्द परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा शनिवार को राजधानी पटना के 22 परीक्षा केन्द्रों पर ली जा रही है।

परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है वहीं परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा 163 लागू की गई है। बीपीएससी की पूरी परीक्षा रद्द कर दुबारा लिए जाने की मांग को लेकर 18 दिसंबर से छात्र गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना पर बैठे हुए हैं। छात्रों के समर्थन में कई राजनीतिक दल भी अपना समर्थन दे रहे हैं। इसके साथ ही जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं।

शनिवार को आयोजित बीपीएससी की प्रस्तावित परीक्षा को नहीं होने देने की घोषणा के बीच बीपीएससी और जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की है। परीक्षा के बीच गर्दनीबाग धरनास्थल पर जब हमारे संवाददाता विवेक रंजन पहुंचे तो वहां कुछ छात्र अभी भी धरना पर डटे हुए हैं। विवेक ने जब छात्रों से बातचीत की तो छात्रों ने कहा कि हम अपनी मांग सरकार के समक्ष रख रहे हैं लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही। जब तक हमारी मांग नहीं सुनी जाएगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। अब आज बीपीएससी अपनी मनमानी करते हुए परीक्षा आयोजित करवा रहा है तो अब हमलोग अपनी रणनीति बदलेंगे लेकिन हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद, दौड़ कर परीक्षार्थी पहुंचे केंद्र के अंदर

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC BPSC

BPSC

Samrat Choudhary Salary Donation: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहत कोष में...

Samrat Choudhary Salary Donation, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का योगदान दिया है।...

Bihar Innovation Challenge: बिहार में अगले पांच वर्षों में स्थापित होंगे...

Bihar Innovation Challenge, पटना: बिहार की विकास यात्रा में सेवा, नवाचार, तकनीक और उद्यमिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा और...

Vimla Pradhan Death: विमला प्रधान के निधन पर भावुक हुए सीएम...

Vimla Pradhan Death, रांची: झारखंड की पूर्व पर्यटन मंत्री और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री दिवंगत विमला...