Patna के 22 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई BPSC की परीक्षा

पटना: पिछले 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के एक केंद्र की परीक्षा आज फिर ली गई। परीक्षा पटना के 22 केन्द्रों पर ली गई। परीक्षा के दौरान पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने विभिन परीक्षा केन्द्रों पर घूम कर निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने श्री चंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुर्जी, बॉकीपुर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बॉकीपुर, बीएन कॉलेजिएट उच्च माध्यमिक (प्लस 2) विद्यालय, बॉकीपुर, पीएन एंग्लो संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, नया टोला सहित अनेक केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यह परीक्षा 22 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई जिसमें पटना सदर अनुमंडल में 15 परीक्षा केन्द्र, दानापुर अनुमंडल में 03 परीक्षा केन्द्र तथा पटना सिटी अनुमंडल में 04 परीक्षा केन्द्र अवस्थित है।

परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 12,000 है। इसमें करीब 8,200 उम्मीदवारों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड किया है जो 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा के लिए डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की संख्या से लगभग 1,200 अधिक है। आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य पर मुस्तैद हैं तथा आयोग के निदेशों के अनुरूप निर्धारित दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

22 जोनल दण्डाधिकारियों, 24 स्टैटिक दण्डाधिकारियों-सह-प्रेक्षकों एवं 07 फ्लाइंग स्क्वायड्स को स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। तीनों अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी लगातार भ्रमणशील हैं तथा परीक्षा संचालन का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश सुगमतापूर्वक हुआ है। सुचारू निकासी की भी उत्तम व्यवस्था है।

पदाधिकारियों को सर्वोच्च स्तर की सजगता एवं सतर्कता बनाए रखने तथा आयोग के दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चत कराने का निदेश दिया गया है। यहाँ 14 दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षित रखा गया था जो किसी भी सूचना पर अल्प समय में स्थल पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए तैयार थे। किसी भी संदेहास्पद सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पाँस टीम (क्यूआरटी) भी क्रियाशील है। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग के निदेशों के अनुसार परीक्षा का सफल आयोजन सुनिश्चित किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    BPSC के विरोध के बीच परीक्षा हुई आयोजित, छात्रों ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Patna Patna Patna

Patna

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...