Advertisment

ATM Card बदल कर खाते से रूपये की निकासी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

नालंदा: नालंदा में साइबर क्राइम का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है जहां कुछ साइबर ठग एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर रहे हैं। मामले में एक पीड़ित आशुतोष सागर ने थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह एक एटीएम में पैसे निकालने गए थे।

एटीएम में कुछ दिक्कत आई जिसके बाद उन्होंने वहां लिखे एक नंबर 8409646347 पर कॉल किया। फोन व्यक्ति ने खुद को गार्ड बताया और मदद देने के बहाने उसे बुलाया जहां उसने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से तीन बार में तीस हजार रूपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उसके एटीएम कार्ड से रामचंद्रपुर में स्थित एटीएम से पैसे निकाले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Aurangabad में छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट
ATM Card ATM Card

ATM Card

Highlights

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030: सीएम सम्राट चौधरी ने दी 8...

बिहार मत्स्य पालन विजन 2030 से बिहार बनेगा अग्रणी अंतर्देशीय मत्स्य राज्य, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश पटना : बिहार को देश का अग्रणी अंतर्देशीय...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से...

अररिया रेल विकास: सांसद प्रदीप सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर उठाईं सीमांचल की मांगें नई दिल्ली । अररिया और पूरे सीमांचल क्षेत्र...