संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हिरासत में 2

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत सरिस्तापुर गांव में संदेहास्पद स्थिति में घर के कमरे में फंदे से लटका एक महिला का शव मिला है। वहीं महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महिला की पहचान स्वीटी कुमारी के तौर पर हुई है। मृत महिला के मायके वालों ने बताया कि आज दोपहर 12 बजे तक मृतका से बातचीत हुई थी और संध्या के समय जानकारी मिली की महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने महिला के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पति अस्वस्थ रहने के कारण घर पर ही रहते थे जिस कारण महिला को परेशान किया जाता था। उससे दहेज की भी मांग की जाती थी।

मृतका का पुत्र अर्नव कुमार ने बताया कि सुबह में उसकी मां और दादी के साथ झगड़ा हुआ था। उसकी मां खाना बना कर कमरे में गई जिसके बाद उसने नहाने के लिए जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो मां नहीं बोली। जिसके बाद उसके पिता ने देखा तो मां फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। फंदे को काटकर महिला को नीचे उताड़ा गया तब तक उसकी मां की मृत्यु हो चुकी थी। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।

यह भी देखें :

मृतका का मौसा नदावां गांव निवासी निशु कुमार ने बताया कि ससुराल वालों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। घर के बच्चों में खेलते समय गेंद को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि महिला को पूर्व में भी प्रताड़ित किया जाता था। थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घर के दो सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : बाढ़ कोर्ट में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने किया सरेंडर

विकाश कुमार की रिपोर्ट 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img