Truck से भारी मात्रा में शराब के साथ दो गिरफ्तार

पटना: बिहार में शराबबंदी के बावजूद एक तरफ अवैध शराब तस्कर एक से एक हथकंडे अपना कर शराब की अवैध तस्करी करते हैं तो दूसरी तरफ पुलिस अवैध शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करती है। पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 25 लाख रूपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है साथ ही पुलिस ने ट्रक के चालक और उप चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बिहटा थाना क्षेत्र की है जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक एक ट्रक से अंग्रेजी शराब के साथ ही ट्रक के चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक की पहचान पटना के मनेर थानाक्षेत्र के गौरैया स्थान निवासी बबलू कुमार जबकि उप चालक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के पथलौटिया गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि बिहटा थानाप्रभारी राज कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुर की ओर से एक ट्रक अंग्रेजी शराब लदी हुई पटना की ओर जा रहा है जिसके बाद पुलिस की टीम ने परेव सोन नदी पुल पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को देखते ही एक ट्रक का चालक भागने की कोशिश करने लगा जिसके बाद पुलिस ने भागकर ट्रक को पकड़ लिया।

ट्रक की जांच के दौरान त्रिपाल से छुपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी  शराब बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास से 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और अब एक ट्रक अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतेगा NDA, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट
Truck Truck Truck Truck

Truck

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...