मोतिहारी : पेट की भूख मिटाने गए प्रदेश के मजदूर की मौत मकान गिरने से हुई। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। युवक मोतिहारी के सुगौली का रहने वाला है। मृतक स्थानीय माईस्थान में अपने जीजा के घर रहकर पहले शादी विवाह में बावर्ची मजदूरी का काम करता था। मृतक दिल्ली के बुरारी में मजदूरी करने गया था पर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। रात्रि में काम कर जब मकान में सो रह था तब चार मंजिला मकान एका-एक कर पूरा ढह गया। जिसमें उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की शादी कामेश्वर साह पुत्री अंचना कुमारी से हिन्दू रीती-रिवाज से दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिसका एक दुधमुहे चार महीने का लड़का है। युवक अपने पत्नी को गांव विशुनपुरवां वार्ड नंबर-2 ससुराल पहुंचाकर दिल्ली बुरारी मजदूरी करने गया था। जहां चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गया। जिसमें वे बुरी तरह दब गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक सुगौली माईस्थान वार्ड नंबर-10 निवासी अपने बहनोई गौरीशंकर साह के यहां बचपन से रहता था। मृतक की बहन की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। मृतक यूपी के बलिया जिले निवासी बताया जाता है। मृतक अनिल की शादी 12 मई 23 को सुगौली नगर के वार्ड एक के बिशुनपुरवा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद की पुत्री अर्चना देवी के साथ हुई थी। वह अभी अपने मायके में ही है।
यह भी देखें :
आपको बता दें कि मृतक डेढ़ महीने पूर्व अपने ससुराल से ही दिल्ली में मजदूरी करने गया था। दिल्ली से आई एक फोन कॉल से उसके पति की इमारत गिरने से दबने से हुई मौत की जानकारी मिली। वहीं मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया कि घर परिवार की परवरिश के लिए वे हमें अपने मायके पहुंचा कर दिल्ली कमाने चले गए। अब हमारे इस दुधमुंहे बच्चे का कौन देखेगा। मृतक के परिजन की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है कि शव को दिल्ली से गांव ला सके। मजदूर बचपन से ही सुगौली अपने बहनोई के यहां रहता था।
यह भी पढ़े : रघुनाथपुर इलाके के लोग आज भी बांस के चचरी पुल पर चलने को मजबूर
सोहराब आलम की रिपोर्ट



















