Jharia: तीन मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

Jharia: कुसुम विहार में बलियापुर के व्यवसायी व समाजसेवी कुलदीप अग्रवाल के नए भवन निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत का मामला सामने आया है। उसकी पहचान उत्तम महतो के रूप में हुई है। वह बलियापुर के सिंगियाटांड का रहने वाला था, जो पिछले कई दिनों से कुसुमविहार में प्लंबर का काम कर रहा था।

Jharia: बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत

बताया जा रहा है कि बलियापुर के व्यवसायी व समाजसेवी कुलदीप अग्रवाल का चार मंजिला मकान बन रहा है। आज दोपहर करीब 2 बजे उत्तम महतो तीसरे मंजिल पर पाईप लाइन का काम कर रहा था। उसके सहयोगी भी नीचे तल्ले पर काम कर रहे थे, तभी अचानक उत्तम महतो नीचे गिर पड़ा।

Jharia: मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शी का आरोप है कि घटना के समय कुलदीप अग्रवाल के भाई वहां मौजूद था, लेकिन कार लेकर वह फरार हो गया। वहीं मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...