Begusarai Shocking News : भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Begusarai Shocking News : बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में चाचा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के बजीतपुर गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान बाजितपुर के रहने वाले शिबू पासवान का पुत्र राम नंदन पासवान के रूप में की गई है।

Begusarai Shocking News :

इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर पर मामूली विवाद को लेकर विवाद शुरू हो गया। काफी देर तक मारपीट और गाली-गलौज हो रहा था। तभी राम नंदन पासवान बीच बचाव करने के लिए आया। तभी भतीजे ने आग बबूला होकर चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया और घायल अवस्था में चाचा राम नंदन पासवान को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी देखें :

फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस संबंध में डॉक्टर राहुल कुमार ने बताया है कि गोली पेट में लगी हुई है, स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल सर्जन के द्वारा इलाज जारी है।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मां भी घायल

Begusarai Shocking News – अजय सिंह की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...