Advertisment

आपस में टकराई पिकअप गाड़ी व ट्रक, 2 कुंभ यात्री की मौत

सासाराम : सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक पिकअप गाड़ी और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। जिससे पिकअप गाड़ी सवार कुंभ यात्री दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं सात अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। इसके बाद छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि यह लोग पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिला के तीरोंगा के रहने वाले हैं। मृतक महिला का नाम जीतू दास तथा लक्ष्मी चक्रवर्ती था। बताया जाता है कि यह लोग कुंभ स्नान करने गए थे और वहां से लौट के दौरान घोरघट के पास यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला तृषा दास और इंदु दास के अलावा पल्लव बनर्जी, रोशन घोष, उज्जवल दास, गाड़ी के दो चालक उमर फारूक और अंसार अली भी घायल है।

यह भी पढ़े : कुंभ स्नान से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 2 घायल

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Khunti  Mob Violence: बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर...

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई की। एक युवक की मौत...

Air Fare Update: घरेलू उड़ानों का औसत किराया 20.5% बढ़ा, सरकार...

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 में 72 घरेलू रूट्स पर औसत हवाई किराया मार्च 2025 की तुलना में 20.5% बढ़...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को CID का समन, भर्ती...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को समन जारी किया है। टीडीपीएल को टेंडर देने, ओएमआर हेराफेरी और...