खादी मॉल में मिलता है अच्छा Lotion, जीतनराम मांझी ने लालू यादव पर किया हमला…

मांझी ने लालू यादव के बयान पर कहा ‘आपके सामने हुआ था आपका सूपड़ा साफ। खादी मॉल से खरीद लें Lotion

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बयान पर अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लालू यादव पर तंज कसा और कहा कि आपके सामने ही 2014 से केंद्र में एनडीए की सरकार है जबकि 2010 में आपके रहते हुए ही एनडीए ने आपका सूपड़ा साफ किया था।

खादी मॉल से खरीद लें Lotion

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘परम आदरणीय लालू जी वैसे तो आप कोई भविष्य वक्ता नहीं ही हैं। लेकिन एक जानकारी रख लिजिए। वर्ष 2005 में आपके सामने ही बिहार में भाजपा NDA गठबंधन की सरकार बनी। साल 2010 में तो आपके सामने ही आपका सुपड़ा साफ़ करते हुए भाजपा गठबंधन वाली NDA सरकार बनी। वर्ष  2014 में तो आपके सामने ही केन्द्र में भाजपा NDA सरकार बनी।। और आजतक बिहार और केंद्र में भाजपा NDA की ही सरकार है और आगे भी रहेगी। वैसे यदि इस बात से जलन हो रही हो तो हमारे खादी मॉल में जलन में काम करने वाला अच्छा लोशन (Lotion) मिलता है आप उपयोग कर सकतें हैं।’

बोधगया में 16 को Run for Peace, मंगोलियाई राजदूत होंगे विशेष अतिथि

बता दें कि बीते दिन राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बयान दिया था कि मेरे रहते हुए बिहार में इस बार भाजपा की सरकार नहीं बन सकती। लालू यादव के इस बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई और राजनीतिक दलों ने लालू यादव को लेकर कई तरह की बयानबाजी की

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार में एक बार फिर शुरू हुआ Poster वार, दिखाई विकास की रफ्तार

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img