बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण को मिली केंद्र से मंजूरी, 460 करोड़ की लागत से बनेगा

पटना : बिहार को जल्द ही एक नया एयरपोर्ट मिलने वाला है। केंद्र सरकार से बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी मिली है। 460 करोड़ रुपए की लागत से बिहटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण होगा। रूसी कंपनी को एयरपोर्ट निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। इस परियोजना का लक्ष्य बिहार में एयर ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

108 एकड़ जमीन पर बनेगा बिहटा एयरपोर्ट

बिहार सरकार ने इसके लिए 108 एकड़ जमीन आवंटित की है, जिस पर एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। यह एयरपोर्ट न केवल पटना शहर से जुड़ा रहेगा, बल्कि पूरे बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नया हवाई यातायात केंद्र बनेगा। बिहटा एयरपोर्ट से विभिन्न प्रमुख शहरों की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य के विकास में तेजी आएगी।

 

2 हजार करोड़ की लागत से बन रहा दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर

इसके साथ ही राज्य सरकार ने पटना से बिहटा एयरपोर्ट तक पहुंच को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। 2026 तक सबसे लंबा एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा, जो दो हजार करोड़ रुपए की लागत से दानापुर से बिहटा तक निर्माणाधीन है। इस रोड के पूरा होने से, पटना और बिहटा के बीच यात्रा बहुत ही आसान और तेज हो जाएगी। इससे ना केवल यात्री ट्रैफिक को सुविधा होगी, बल्कि दोनों क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

यह भी देखें :

बिहार के विकास में लगेगा एक नया पंख

यह परियोजना राज्य के विकास के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे बिहार में हवाई यातायात के क्षेत्र में सुधार होगा। साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस एयरपोर्ट और एलिवेटेड रोड की मदद से बिहटा और आसपास के क्षेत्र में व्यवसायिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े : बिहटा एयरपोर्ट और Patna Airport को जोड़ा जायेगा मेट्रो से, सर्वे शुरू

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...