आदित्य की चेतावनी, कहा- क्षेत्रीय दलों को कमजोर करना चाहती है BJP, अब नीतीश की बारी

पटना : शिवसेना यूबीटी के नेता व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को एक तरीके से चेतावनी दे डाली है। आदित्य ने कहा कि पूर्व अरविंद केजरीवाल और हमारी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी का जो हाल हुआ है। वह भविष्य में नीतीश कुमार के साथ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) का यह अभियान चल रहा है। नीतीश कुमार के भविष्य के लिए यह गंभीर खतरा है। अब इस पूरे मामले पर बिहार में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बिहार में एनडीए की सरकार ने अपने नेताओं को आदित्य ठाकरे को जवाब देने के लिए अपने नेताओं को आगे कर दिया है। अब देखना होगा कि आदित्य ठाकरे के इस दावे के बाद बिहार की राजनीति में क्या कोई नई सुगबुगाहट शुरू होती है या आदित्य ठाकरे के इस दावे में दम है।

नीतीश कुमार ने विकास के लिए बहुत काम किया है, विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं – राज भूषण निषाद

बीजेपी के तरफ से केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में आगे आए और आदित्य ठाकरे को जवाब दिया। राज भूषण चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने विकास के लिए बहुत काम किया है, विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। विपक्ष यह इशारों ही इशारों में लगातार प्रयास रहा है कि वह इंडिया ब्लॉक में मुख्यमंत्री बिहार नीतीश को शामिल कर लें। सीएम नीतीश समझते हैं कि बिहार में अगर विकास करना है तो एनडीए के साथ इंटैक्ट होकर रहना होगा। एनडीए के घटक दल पुरी तरह एकजुट है।

Rajbhushan 22Scope News
नीतीश कुमार ने विकास के लिए बहुत काम किया है, विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं – राज भूषण निषाद

संजय झा का आदित्य ठाकरे पर निशाना, कहा- INDIA ब्लॉक के नेता नीतीश कुमार का नहीं करें चिंता

वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के तरफ से जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने आदित्य ठाकरे को करारा जवाब दिया है। नीतीश कुमार की चिंता इंडिया ब्लॉक के नेता ना करें। परिवारवाद पॉलिटिक्स से आए नेताओं को कोई काम नहीं। नीतीश कुमार पिछले 40 सालों से बिहार की सेवा करके जनता के दिलों में उन्होंने जगह बनाया है। आदित्य ठाकरे की पार्टी का महाराष्ट्र में क्या हाल हुआ यह उनको पता होना चाहिए। इसका विश्लेषण आदित्य करें, बुद्धि विवेक से काम करें। आदित्य ने अभी-अभी राजनीति शुरू की है। सीएम चंद्रबाबू नायडू और सीएम नीतीश कुमार का एक लंबा पोलिटिकल करियर है।

Sanjay Jha 22Scope News
संजय झा का आदित्य ठाकरे पर निशाना, कहा- INDIA ब्लॉक के नेता नीतीश कुमार का नहीं करें चिंता

भाजपा का स्वरूप अजगर के सामान है – आनंद माधव

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप अजगर के सामान है, जो सामने आता है उसे बीजेपी निगल जाती है। आदित्य ठाकरे के बयान का समर्थन करते हुए एनडीए सरकार और खास करके भाजपा को लेकर साफ कहा कि भाजपा क्षेत्रीय दलों को धीरे-धीरे खत्म करने का काम कर रही है। भाजपा क्षेत्रीय दलों का वजूद खत्म करना चाहती है। स्व. रामविलास पासवान की पार्टी का दो टुकड़ा बीजेपी ने किया। इसके बाद आप सब लोग देख लीजिए की पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का क्या हाल हुआ है। पशुपति कुमार पारस का भी अब कोई अता-पता नहीं है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी डर-डर की ठोकर खा रहे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कल कहां रहेंगे यह भी पता नहीं है। सीएम नीतीश कुमार की पूरी सरकार की चाबी बीजेपी के हाथ में है। बीजेपी रिमोट के तौर पर काम कर रही है। नीतीश कुमार आज बहुत ही समर्थ और असहाय हैं।

यह भी देखें :

Anand Madhav 22Scope News
भाजपा का स्वरूप अजगर के सामान है – आनंद माधव

BJP की मुख्य विचारधारा अपने सहियोगियों को तोड़ेने में है – एजाज एहमद

वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बीजेपी पर करारा निशाना साधा है। एजाज अहमद ने कहा कि बीजेपी की मुख्य विचारधारा अपने सहियोगियों को तोड़ेने में है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब या हरियाणा हो बीजेपी यही करती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जनता दल यूनाइटेड को सचेत कर रहा है कि वह बीजेपी से बचे।

Ejaz 22Scope News
BJP की मुख्य विचारधारा अपने सहियोगियों को तोड़ेने में है – एजाज एहमद

यह भी पढ़े : लालू यादव ने रेल मंत्री से मांगा इस्तीफा, कहा- अश्विनी वैष्णव दिल्ली हादसे की लें जिम्मेदारी

महीप राज की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...